बुधवार 18 नवंबर 2026 - 17:32
उलेमा और धर्मशास्त्रियों को तैय्यार करना आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी की अमर विरासत है।हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हबीबुल्लाह शाबानी

हौज़ा / हमदान प्रांत में वली-ए-फ़क़ीह के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हबीबुल्लाह शाबानी ने आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (रह.) के निधन पर शोक संदेश जारी किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हमदान से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, हमदान प्रांत में वली-ए-फ़क़ीह के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हबीबुल्लाह शाबानी ने आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (र.ह.) के निधन पर शोक संदेश जारी किया है।

शोक संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

अल्लाह के नेक बंदे, गहरी धार्मिक एवं विद्वतापूर्ण सोच रखने वाले फ़क़ीह और शिया जगत के महान मरजा-ए-तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी रिज़वानुल्लाहि तआला अलैह का निधन इस्लामी शिक्षण संस्थानों और पूरे शिया जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

इस महान धर्मगुरु ने अपना पूरा जीवन निष्ठा और इल्मी संघर्ष के साथ अहलेबैत (अ.स.) की शिक्षाओं को स्पष्ट करने, फ़िक़्ह के बुनियादी सिद्धांतों को गहराई प्रदान करने तथा विद्वानों और फ़क़ीहों को प्रशिक्षित करने में लगा दिया।

गहन ज्ञान, विद्वतापूर्ण विषयों में असाधारण सूक्ष्म दृष्टि, परहेज़गारी, सादगीपूर्ण जीवन, अहलेबैत (अ.स.) के प्रति सच्ची श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं एवं शिया धार्मिक प्रतीकों को जीवित रखने के प्रति विशेष लगाव उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएं थीं।

इसमें कोई संदेह नहीं कि इस महान फ़क़ीह की सबसे महत्वपूर्ण और स्थायी इल्मी विरासत उनके द्वारा प्रशिक्षित किए गए बड़ी संख्या में शिष्य हैं। आज हौज़ा-ए-इल्मिया के अनेक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक उनके इल्मी विचारों और शिक्षाओं के प्रत्यक्ष परिणाम हैं।

मैं इस दुखद घटना पर हज़रत वली-ए-अस्र इमाम महदी (अ.ज.), सर्वोच्च नेतृत्व, महान मरजा-ए-तक़लीद, हौज़ा-ए-इल्मिया, उनके शिष्यों और श्रद्धालुओं की सेवा में हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

अल्लाह की बारगाह में दुआ है कि वह दिवंगत धर्मगुरु के दर्जे बुलंद फरमाए और उन्हें अपने प्रिय बंदों एवं नेक हस्तियों की संगत में स्थान प्रदान करे।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हबीबुल्लाह शाबानी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha